back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अब नहीं बच पाएगा खामेनेई’, ईरान ने किया हॉस्पिटल पर मिसाइल से अटैक तो इजरायल ने दी खुली चेतावनी

ईरान ने इजरायल के सोरोका अस्पताल पर मिसाइल हमला करने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने तेहरान पर नए तरीके हमले करने का ऐलान किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ईरान ने इजरायल के सोरोका अस्पताल पर मिसाइल हमला करने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने तेहरान पर नए तरीके हमले करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खात्मे की खुली चेतावनी दी है। इससे पहले इजरायली पीएम भी ईरान को इस हमले का करारा जवाब देने और अंजाम भुगतने की चेतावनी दे चुके है। 

रक्षा मंत्री इज़रायल कैट्ज़ ने कहा कि दक्षिणी इज़रायल में सोरोका अस्पताल पर बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक किए जाने के बाद ईरान के नेता अली खामेनेई को वॉर क्राइम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

‘ये सबसे खराब किस्म के वॉर क्राइम’

कैट्ज़ ने खामेनेई को कायर बताते हुए कहा, ‘कायर ईरानी तानाशाह एक मजबूत बंकर के अंदर बैठा है और जानबूझकर इजरायल में अस्पतालों और आवासीय परिसरों को टारगेट कर रह है।’ उन्होंने चेतावनी दी, ‘ये सबसे खराब किस्म के वॉर क्राइम हैं और खामेनेई को उनके अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।’

नेतन्याहू ने भी दी चेतावनी

वही, इजरायली रक्षा मंत्री से पहले पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी थी। नेतन्याहू ने अस्पताल और अन्य नागरिक इलाकों पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने के बाद इसका बदला लेने कसम खाई है। नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ‘ईरान के तानाशाही आतंकवादी खामेनेई के सैनिकों ने सरोका अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागीं। अब ईरान को इसकी पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी।’

हमले में कई लोग घायल होने की खबर 

दरअसल, ईरान ने इजरायली हमलों के जवाब में कार्रवाई करते हुए इजरायल के शहरों- तेल अवीव, बीर्शेबा, रमतगन और होलोन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। इनमें एक मिसाइल तेल अवीव के सोरोका अस्पताल पर जा गिरी, जिससे पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। साथ ही इस हमले में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 

‘पुराने सर्जिकल वार्ड को हुआ नुकसान’

ईरानी हमले के बाद सोरोका मेडिकल सेंटर की ओर से आज सुबह ईरान द्वारा मिसाइल हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘मिसाइल ने सोरोका में पुराने सर्जिकल वार्ड की इमारत को निशाना बनाया। यह अपेक्षाकृत पुरानी इमारत है, जिसे हाल के दिनों में खाली कराया गया था।’

उन्होंने कहा कि अस्पताल की अन्य इमारतों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। सभी मरीज और सभी कर्मचारी बंकर में थे। हमले में कई लोगों के हल्की चोटों आई हैं, जिनमें से ज़्यादातर विस्फोट के शॉकवेव से घायल हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...