back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का ऐलान

पिछले कुछ समय से कार्तिक आर्यन लगातार चर्चा में बने हुए है। करण जौहर की फ़िल्म दोस्ताना से बाहर का होने के बाद उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं इन सब के बीच एक बड़ी फिल्म कार्तिक आर्यन के हाथ लगी है। बुधवार को कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ की घोषणा हो गई है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर जारी करते हुए दी है । कार्तिक ने लिखा, ‘मेरे दिल के करीब एक कहानी सत्यनारायण की कथा। खास लोगों के साथ एक खास फिल्म।’ कार्तिक आर्यन की ‘सत्यनारायण की कथा’ का निर्देशन समीर विद्वंस करेंगे। समीर को मराठी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ के लिए 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्तिक की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूस करेंगे और यह फिल्म अगले साल यानी 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी । फिलहाल इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं इस फिल्म में कार्तिक के साथ लीड एक्ट्रेस कौन होगी इसपर भी अभी सस्पेंस बरकरार है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म के अलावा राम माधवानी की फिल्म ‘धमाका’ और अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2 ‘ में नजर आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵