back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडोनेशिया ने आसियान देशों के लिए वीजा मुक्त यात्रा नीति फिर शुरु की

जकर्ता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशियाई सरकार ने आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) के सदस्य देशों के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा नीति फिर से लागू कर दी है। यहां के कानून और मानवाधिकार मंत्रालय ने ये जानकारी दी। इमिग्रेशन ट्रैफिक के निदेशक, अमरान एरिस ने मंगलवार को कहा, इस नई नीति के तहत, नौ अन्य आसियान देशों के यात्री विदेशी वीजा मुक्त यात्राओं के साथ प्रवेश करने में सक्षम हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लोगों को केवल कोविड टीकाकरण और आगमन से 48 घंटे पहले लिया गया एक निगेटिव पोलीमरेज चेन रिएक्शन टेस्ट (पीसीआर) दिखाने और अपने मोबाइल फोन पर पेडुली लिंडुंगी परीक्षण और ट्रैक ऐप का उपयोग करना होगा। वहीं अगर यात्री टेम्परेचर टेस्ट पास कर लेते हैं, तो उन्हें आगमन पर पीसीआर परीक्षण से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। योग्याकार्ता, मकासर, मेदान और पेकनबरू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे फिर से खुल गए हैं। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

”किसी भी तरह के दबाव से मुक्त रहना चाहिए”, साउथ चाइना सी पर राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में चीन की बढ़ती दादागीरी के बीच भारत ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...