back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indonesia: अवैध रूप से शिकार करने वाले विदेशी जहाजों को पकड़ा

जर्काता, 26 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में विदेशी शिकारी जहाजों को पकड़ा है।इंडोनेशियाई समुद्री मामलों और मत्स्य पालन मंत्रालय ने अवैध शिकार के लिए देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र मलक्का जलडमरूमध्य में से एक मलेशियाई ध्वज वाली नाव और एक फिलीपींस-ध्वज वाले जहाज को पकड़ा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

मंत्रालय के समुद्री और मत्स्य संसाधन पर्यवेक्षण के कार्यवाहक महानिदेशक अंतम नोवाम्बर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, इंडोनेशिया अवैध मछली पकड़ने के अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है जो इंडोनेशियाई क्षेत्र में शिकार करते हैं।

नोवाम्बर ने कहा कि मलेशियाई ध्वज केएम.एसएलएफए 5269 के साथ एक अवैध विदेशी मछली पकड़ने वाले जहाज को 22 जून मलक्का जलडमरूमध्य में इंडोनेशियाई जल महाद्वीपीय शेल्फ क्षेत्र में पकड़ा गया। फिलीपींस ध्वज के साथ एफबी.सीए वाईएवाईए-3 जहाज 24 जून को सुलावेसी सागर के इंडोनेशियाई आर्थिक विशेष क्षेत्र से जब्त किया गया है।

मंत्रालय के फ्लीट मॉनिटरिंग एंड ऑपरेशंस के निदेशक पुंग नुगरोहो सक्सोनो ने कहा, केएम.एसएलएफए 5269 से दो मलेशियाई और दो इंडोनेशियाई सहित चार चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, और पांच सभी फिलिपिनो चालक दल के सदस्यों को एफबी.सीए वाईएवाईए-3 से गिरफ्तार किया गया है।

दो अवैध विदेशी नौकाओं की गिरफ्तारी के साथ ही मंत्रालय ने साल 2021 में अब तक 119 जहाजों को जब्त कर चुका है। –आईएएनएस एएसएन/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵