back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय ब्रिटिश केमिस्ट बालासुब्रहमण्‍यम और उनके सहयोगी को मिला मिलेनियम टेक्‍नोलॉजी पुरस्‍कार

लंदन, 19 मई (हि.स.)। कैब्रिज यूनिवर्सिटी के केमिस्ट शंकर बाला सुब्रहमण्यम को साल 2020 के मिलेनियम टेक्नोलॉजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके सहयोगी डेविड क्लेनरमैन को भी इससे सम्मानित किया गया है। इस अवॉर्ड को शुरू करने वाले देश फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनइस्तो ने दोनों वैज्ञानिकों को मंगलवार को एक वर्चुअल समारोह के दौरान सम्मानित किया। दोनों को यह पुरस्कार डीएनए का अध्ययन त्वरित, सटीक और किफायती बनाने में मदद करने वाली क्रांतिकारी अनुक्रमण तकनीक विकसित करने के लिए दिया गया है। फिनलैंड की टेक्नोलॉजी अकेडमी की ओर से हर दो साल में यह अवॉर्ड दिया जाता है। साल 2004 में पहली बार सर टिम बर्नर्स-ली को वर्ल्ड वाइड वेब की खोज के लिए सम्मानित किया गया था। बाला सुब्रहमण्यम का जन्म भारत में हुआ था और वह मेडिसिनल केमेस्ट्री के प्रोफेसर हैं और डेविड क्लेनरमैन जैव भौतिकी रसायनशास्त्री हैं। इन दोनों ने मिलकर सोलेक्सा-इलुमिना नेक्स्ट जेनरेशन डीएनए सीक्वेंसिंग (एनजीएस) की खोज की। इसकी मदद से किसी जीव के संपूर्ण डीएनए अनुक्रमण का पता लगाने की प्रक्रिया त्वरित, सटीक और किफायती बनाने में मदद मिली। यह तकनीक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मानवता के लिए अहम साबित हो रही है। दोनों वैज्ञानिकों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि यह तकनीक विकसित करने के लिए हमारे योगदान की सराहना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई है। इसका श्रेय हम दोनों को नहीं बल्कि हमारी पूरी टीम को जाता है जिन्होंने इसे विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और हमारी इस यात्रा के लिए हमें प्रेरित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

अवार्ड शो में दोहराया गया सैयारा का सीन, अहान–अनीत की केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अवार्ड नाइट के मंच पर बॉलीवुड के नए स्टार जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक बार फिर सायरा का जादू...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵