back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद जयपाल ने भारत के लिए फंड जुटाने का किया आग्रह

सुप्रभा सक्सेना वॉशिंगटन, 08 मई (हि.स.)। भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने विभिन्न संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भारत के लिए फंड जुटाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण भारत इस समय संकट का सामना कर रहा है और उसकी मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद प्रमिला ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जितनी धनराशि एकत्रित होगी वह तीन जगह पर प्रयोग की जाएगी। पहला विश फाउंडेशन जो कोविड केयर सेंटर्स ते लिए काम करती है। दूसरी गिव इंडिया जो उन गरीब लोगों के लिए काम करती है जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दौरान खोया है। तीसरा एडलगिव फाउंडेशन जो प्रवासी लोगों को खाद्य पदार्थ और अन्य स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराता है। प्रमिला हाल ही में अपने परिवार से मिलने भारत आई थीं। अपने भारत दौरा के बारे में प्रमिला ने कहा कि उनके माता-पिता कोरोना से संक्रमित हुए थे। दोनों 80-90 वर्ष के हैं और पहली डोज लग चुकी है। भारत की स्थिति को भयावह बताते हुए उन्होंने कहा कि हर रोज हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड्स की कमी है और लोग उपचार मिलने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵