back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद जयपाल ने भारत के लिए फंड जुटाने का किया आग्रह

वॉशिंगटन, 08 मई (हि.स.)। भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने विभिन्न संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भारत के लिए फंड जुटाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण भारत इस समय संकट का सामना कर रहा है और उसकी मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद प्रमिला ने मीडियाकर्मियों से कहा कि जितनी धनराशि एकत्रित होगी वह तीन जगह पर प्रयोग की जाएगी। पहला विश फाउंडेशन जो कोविड केयर सेंटर्स ते लिए काम करती है। दूसरी गिव इंडिया जो उन गरीब लोगों के लिए काम करती है जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दौरान खोया है। तीसरा एडलगिव फाउंडेशन जो प्रवासी लोगों को खाद्य पदार्थ और अन्य स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराता है। प्रमिला हाल ही में अपने परिवार से मिलने भारत आई थीं। अपने भारत दौरा के बारे में प्रमिला ने कहा कि उनके माता-पिता कोरोना से संक्रमित हुए थे। दोनों 80-90 वर्ष के हैं और पहली डोज लग चुकी है। भारत की स्थिति को भयावह बताते हुए उन्होंने कहा कि हर रोज हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड्स की कमी है और लोग उपचार मिलने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵