back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक मीडिया की आवाज दबाने पर उतारू इमरान खान, हिरासत में लिए गए 2 पत्रकार

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पत्रकार आमिर मीर और इमरान शफकत को हिरासत में ले लिया है। मीर को एफआईए के साइबर क्राइम सेल ने शनिवार को उस समय हिरासत में लिया, जब वह कार्यालय के लिए अपने घर से निकले थे। सूत्रों ने बताया कि एफआईए कर्मी पत्रकार और उनकी कार को भी साथ ले गए। मीर आजकल एक वेब चैनल चलाते हैं। साइबर क्राइम विंग ने मीर और शफकत को किन आरोपों में गिरफ्तार किया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने मीर और शफकत की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए उनकी रिहाई की मांग की है। पीपीपी नेता ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, इमरान खान अपनी अक्षमता और विफलताओं को छिपाने के लिए राजनीतिक विरोधियों और मीडिया आलोचकों का उत्पीड़न जारी रखे हुए हैं। शफकत की नजरबंदी इमरान खान सरकार द्वारा पाकिस्तान में मीडिया की कठोर नीति का हिस्सा है। शफकत के शो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना करते थे। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵