back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“पाकिस्तान-बांग्लादेश में घर जैसा महसूस होता है” सैम पित्रोदा का बयान, राहुल गांधी की Gen-Z वाली अपील दोहराई

सैम पित्रोदा फिर से अपने बयान को लेकर विवादों में आ गये हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में रहने पर उन्‍हें घर जैसा महसूस होता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल को लेकर बयान दिया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि मुझे पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में घर जैसा लगता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत की विदेश नीति का फोकस भी अपने पड़ोसी देशों पर होना चाहिए। इसके अलावा सैम पित्रोदा ने Gen-Z से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील को भी दोहराया।

क्‍या बोले सैम पित्रोदा ? 

सैम पित्रोदा ने कहा कि मेरे अनुसार, हमारी फॉरेन पॉलिसी का फोकस हमारे पड़ोसी देशों पर होना चाहिए। क्या हम उनके साथ अपने रिश्ते सुधार सकते हैं? मैं पाकिस्तान गया हूं, और मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ। मैं बांग्लादेश और नेपाल भी गया हूं और वहां भी कभी नहीं लगा कि मैं किसी विदेशी धरती पर हूं। सैम पित्रोदा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की Gen-Z से की गई अपील का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि मैं देश के युवाओं से अनुरोध करता हूं कि वे राहुल गांधी के साथ खड़े हों। उनकी आवाज के साथ अपनी आवाज मिलाएं। बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में Gen-Z युवाओं से देश के लोकतंत्र को बचाने और बदलाव लाने की अपील की थी, जिसे पित्रोदा ने फिर से दोहराया है। 

अपने बयान को लेकर विवादों में रहते हैं सैम पित्रोदा 

सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब वे अपने बयान को लेकर विवाद में आए हों। इससे पहले भी उनके कई बयानों ने राजनीतिक हलकों में बवाल खड़ा किया है। पिछले साल उन्होंने भारत की विविधता को लेकर एक बयान दिया था। पित्रोदा ने कहा था कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है। पूर्वी भारत के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं, पश्चिम भारत के लोग अरबों जैसे, उत्तर भारत के लोग श्वेतों जैसे और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकियों जैसे। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा था कि हम अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और परंपराओं का सम्मान करते हैं। यही वो भारत है जिस पर मुझे विश्वास है, जहां सबका सम्मान होता है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है। हालांकि, यह बयान भारी विवाद का कारण बना और उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा।

यहीं नहीं सैम पित्रोदा विरासत टैक्स को लेकर भी बयान देकर विवादों में आए थे। यह टिप्पणी उन्होंने उस वक्त दी थी जब राहुल गांधी ने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, संपत्ति को लेकर सर्वे कराया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सैम पित्रोदा ने अमेरिका में लागू इनहेरिटेंस टैक्स (विरासत कर) का उदाहरण दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मिडिल ईस्ट में टकराव की आहट, जानें इजरायल और ईरान की सैन्य ताकत का फर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व एक बार फिर गंभीर तनाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। Israel और United States द्वारा Iran के...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵