back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हांगकांग मार्च महीने में कोरोना के लिए अनिवार्य सामूहिक टेस्ट करेगा शुरू

हांगकांग, 23 फरवरी (आईएएनएस)। हांगकांग नए कोरोनावायरस के मामलों को कम करने के लिए मार्च में बड़े पैमाने पर अनिवार्य सामूहिक टेस्ट शुरू करेगा, जिसमें सभी हांगकांग के लोगों को 3 बार न्यूक्लिक एसिड टेस्ट करवाना होगा। ये जानकारी हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने दी। लैम ने मंगलवार को कहा कि उनका मानना है कि क्षमता बढ़ती रहेगी और हम बड़े पैमाने पर टेस्ट करके इसका सामना कर सकती है। उन्होंने आगे कहा, जैसा कि केंद्र सरकार ने हांगकांग के लिए अपने समर्थन को मजबूत किया है, इसलिए अब वैश्विक वित्तीय केंद्र में सैंपल और टेस्ट क्षमता एक दिन में लगभग 10 करोड़ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि टेस्ट का कानूनी प्रभाव है और इसमें भाग नहीं लेने वालों के लिए सजा दी जाएगी। लैम ने कहा कि पूरे हांगकांग में सैकड़ों टेस्ट केंद्र स्थापित किए जाएंगे और हर निवासी को 5 या 7 दिनों में पीसीआर-आधारित न्यूक्लिक एसिड टेस्ट कराना होगा। तीन न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के बीच, लोगों को एचकेएसएआर सरकार द्वारा वितरित रैपिड एंटीजन टेस्ट किट का उपयोग करके हर दिन खुद का टेस्ट करने की आवश्यकता होगी। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...