back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हांगकांग : मुख्य कार्यकारी के चुनाव के लिए मतदान जारी

हांगकांग, 8 मई (आईएएनएस)। हांगकांग के छठे कार्यकाल के मुख्य कार्यकारी के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव समिति के सदस्य हांगकांग कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर के मुख्य मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति-एक वोट के आधार पर गुप्त मतदान करेंगे। जॉन ली इस चुनाव में शामिल एकमात्र उम्मीदवार हैं। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मतदान की अवधि को बढ़ा दिया गया है, ताकि मतदाताओं की भीड़ जमा न हो। पिछले मुख्य कार्यकारी चुनावों की तुलना में आधे घंटे अधिक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद, मतगणना मैन्युअल रूप से की जाएगी। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी चुनाव परिणामों की घोषणा करेंगे। 1 जुलाई को शपथ ग्रहण करने से पहले, उम्मीदवार को मुख्य कार्यकारी पद के लिए चुनाव जीतने के लिए 750 से ज्यादा वोट प्राप्त करने होंगे। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...