back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिनेपोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार ने निकाली रैली

वॉशिंगटन, 24 मई (हि.स.)। मिनेपोलिस में रविवार को जॉर्ज फ्लॉयड के परिवारिक सदस्यों ने उनकी मृत्यु का एक साल पूरा होने पर उनकी याद में रैली निकाली। इस रैली में वो लोग भी शामिल हुए जिन्होंने इसी तरह की घटना में अपने परिजनों को खोया है। डाउनटाउन मिनेपोलिस में कोर्टहाउस के सामने सैकड़ों लोग रैली करने के लिए एकत्रित हुए। इनमें से कई लोग जॉर्ज फ्लायड और फिलैंडो कास्टाइल सहित कई अश्वेत नागरिकों के पोस्टर लिए हुए थे जिनकी मौत पुलिस की हिरासत में हुई है। जॉर्ज फ्लॉयड की बहन ब्रिजेट ने बताया कि यह उनके और उनके परिवार के लिए बहुत निराशाजनक रहा है और यह बदलाव भरा समय बहुत ही मुश्किल था। उल्लेखनीय है कि अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पुलिस हिरासत में हो गई थी। पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर अपना घुटना रख दिया था जिसके बाद दम घुटने से जॉर्ज की मौत हो गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...