back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एंटीगुआ से गायब भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका में गिरफ्तार

अजीत कुमार तिवारी रोसेउ, 27 मई (हि.स.)। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी व भगोड़ा मेहुल चोकसी को डोमिनिका से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मध्य अमेरिकी देश एंटीगुआ से अचानक गायब हो गया था। अब उसे एंटीगुआ लाने की तैयारी की जा रही है। मेहुल की गिरफ्तारी डोमिनिका के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने की है। मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाले में आरोपी है, जिसके खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। जानकारी के अनुसार मेहुल चोकसी एंटीगुआ का नागरिक है। उसे यहां के मिलने वाले सभी अधिकार प्राप्त हैं। एंटीगुआ एक कैरेबियाई देश है। मेहुल चोकसी को जिस देश में पकड़ा गया है, वह भी एंटीगुआ के पास का है। मेहुल के डोमिनिका जाने का कारणों का पता नहीं चल सका है। एंटीगुआ के पीएमओ के अनुसार हमने डोमिनिका सरकार से देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसे सीधे भारत को सौंपने के लिए बात चल रही है। एंटीगुआ प्रधानमंत्री कार्यालय की चीफ ऑफ स्टाफ लियोनेल हर्स्ट ने कहा है कि मेहुल चोकसी के डोमिनिका में पकड़े जाने की पुष्टि हुई है। वो कहते हैं कि उसे एंटीगुआ के बजाय भारत सरकार को सौंप देंगे। घोटाले में आरोपी चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर बैंक अधिकारियों से मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। बता दें कि नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है। पीएनबी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ समय पहले मेहुल चोकसी की 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। इसके अलावा उसके भांजे और अपराध में साझीदार, नीरव मोदी को यूनाइटेड किंगडम की एक अदालत से तगड़ा झटका लगा है। अदालत ने नीरव मोदी को किसी तरह की रियायत देने से इनकार कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵