back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

60 साल से अधिक के लोगों के लिए कोविड वैक्सीन की चौथी डोज : स्टडी

यरुशलम, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल की एक नई स्टडी में पाया गया है कि कोविड वैक्सीन की चौथी डोज 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद प्रभावी है। इजरायल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संगठन क्लैट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्टडी में पाया गया कि चौथी डोज बुजुर्गों में संक्रमण, हॉस्पिटलाइजेशन, गंभीर बीमारी और मृत्यु दर की संभावनाओं को कम करती है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, बोस्टन में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने 182,122 क्लैलिट सदस्यों के डेटा का विश्लेषण किया, जिनकी उम्र 60 साल और उससे अधिक थी और फाइजर की चौथी डोज ली हुई थी। स्टडी में 3 जनवरी और 18 फरवरी के बीच चौथी डोज की प्रभावकारिता का मूल्यांकन किया गया। स्टडी में पाया गया कि चौथी डोज 14 से 30 दिनों के अंदर प्रभाव दिखाना शुरू कर देती है। क्लैलिट रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक रैन बालिसर ने कहा, स्टडी साफ तौर पर दर्शा रही है कि चौथी डोज रोगों से लड़ने में प्रभावी है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुरक्षित है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...