back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व राजनयिक बर्न्‍स चीन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर हुए नामित

बीजिंग, 21 अगस्त (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने 20 अगस्त को घोषणा की कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व वरिष्ठ राजनयिक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निकोलस बर्न्स को चीन में राजदूत के रूप में नामित किया है। 65 वर्षीय बर्न्स वर्तमान में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रोफेसर हैं। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी सरकार में 27 वर्षों तक कूटनीतिज्ञ के रूप में काम किया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, बर्न्स ने रूस, यूक्रेन और यूरेशियन मामलों के लिए व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के वरिष्ठ निदेशक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, ग्रीस में अमेरिकी राजदूत और नाटो के राजदूत के रूप में क्रमिक रूप से कार्य किया था। 2005 से 2008 तक, वह अमेरिकी विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के उप मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। व्हाइट हाउस ने उसी दिन यह घोषणा भी की कि बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ राम इमानुएल को जापान में राजदूत के रूप में नामित किया। इमानुएल ने 2011 से 2019 तक शिकागो के मेयर के रूप में कार्य किया। प्रक्रिया के अनुसार, बर्न्स और इमानुएल के नामांकन को कांग्रेस की सीनेट द्वारा अनुमोदित करने की आवश्यकता है। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका पादुकोण को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनीं Meta AI की नई आवाज़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जा रही हैं। दीपिका अब Meta AI...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵