back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एफबीआई ने किया पेगासस की क्षमता का परीक्षण

वाशिंगटन , 3 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई ) ने यह पुष्टि की है कि इजरायल की कंपनी एनएसओ के पेगासस स्पाईवेयर के इस्तेमाल का लाइसेंस है और उसने इस सॉफ्टवेयर की क्षमता का परीक्षण किया है। वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार एफबीआई ने स्पष्ट किया है कि इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किसी भी जांच में मदद के लिए नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई और कानून मंत्रालय के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई है कि ब्यूरो पेगासस को कैसे इस्तेमाल करेगा। पेगासस के जरिये फोन को गुपचुप तरीके से हैक करके उसके कैमरा और माइक्रोफोन तथा फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट, मैसेज आदि तक पहुंच स्थापित कर लेता है। इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए द वर्ज ने कहा कि यह चिंताजनक बात है। एनएसओ ने हमेशा यह दावा किया है कि पेगासस का इस्तेमाल प्लस1 कंट्री कोड वाले फोन नंबर पर नहीं किया जा सकता है और इसे सिर्फ अमेरिका के बाहर के देशों में इस्तेमाल किये जाने की उम्मीद है। एफबीआई ने एनएसओ के साथ 5 मिलियन डॉलर के बिल और पेगासस का करार दोबारा करने के संबंध में लगाये गये आरोपों की पुष्टि नहीं की है। एनएसओ समूह को देश में स्थित अन्य टेक कंपनियों के साथ कारोबार करने के कारण अमेरिकी सरकार ने ब्लैकलिस्ट किया हुआ है। टेक कंपनी एप्पल ने नवंबर 2021 में एनएसओ के खिलाफ मामला दर्ज कराया और उसके एप्पल के सॉफ्टवेयर, सर्विस और उपकरण पर रोक लगाने की मांग की। एप्पल ने यह स्वीकार किया है कि उसके कुछ उपभोक्ताओं को पेगासस के जरिये निशाना बनाया गया है। एप्पल ने कई उपभोक्ताओं को थ्रेट नोटिफिकेशन अलर्ट भी भेजा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵