back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल से मिली छुट्टी

सियोल, 24 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिन्हें भ्रष्टाचार के लिए 22 साल की सजा और चार साल नौ महीने जेल में बिताने के बाद पिछले दिसंबर में माफ कर दिया गया था। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पार्क नवंबर से सियोल के सैमसंग मेडिकल सेंटर में एक पुरानी बीमारी का इलाज करवा रही थीं। पूर्व नेता ने अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों से कहा, मैं पांच साल बाद लोगों को बधाई देती हूं। उन्होंने मेरे स्वास्थ्य के बारे में चिंता की, जिसकी मैं आभारी हूं। सुबह से अस्पताल के सामने उनका इंतजार कर रहे समर्थकों ने उनके भाषण के दौरान उनका उत्साहवर्धन किया। 70 वर्षीय पार्क अपने नए आवास में जाने से पहले अपने दिवंगत पिता और पूर्व राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की कब्र पर गई थीं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...