back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एर्दोआन की पुतिन से इजराइल को सबक सिखाने की अपील

अंकारा, 13 मई (हि.स.)। इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी युद्ध के बीच तुर्की भी शामिल हो गया है। तुर्की ने रूस से अपील की है कि वह इजरायल को सबक सिखाए। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से अपील करते हुए कहा है कि इजराइल की फलस्तीन के प्रति आक्रामक रवैये के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उसे कड़ा सबक सिखाना चाहिए। तुर्की के राष्ट्रपति संचार निदेशालय के मुताबिक दोनों देशों के नेताओं ने बुधवार को टेलीफोन पर यरूशलम के विवादित क्षेत्र को लेकर तनाव पर चर्चा की। जारी बयान के अनुसार एर्दोआन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इजराइल को स्पष्ट संदेश देने के लिए कड़ी कार्रवाई करे। इसके लिए उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को त्वरित हस्तक्षेप करने को कहा है। बयान में कहा गया कि एर्दोआन ने पुतिन को सुझाव दिया कि फलस्तीनियों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल पर विचार किया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵