back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्लोवेनिया में कोरोनावायरस के मामले 4 लाख से ज्यादा

जुब्लजाना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। स्लोवेनिया में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2,245 नए मामले सामने आए जिससे राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 400,667 हो गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (एनआईजेजेड) के अनुसार, शनिवार को 4,739 पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण किए गए, जिनमें से 47.4 प्रतिशत पॉजिटिव आए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 19 नई मौतों के साथ ही मौतों का बढ़कर आंकड़ा 5,378 तक पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नए मामलों का 7 दिन का औसत 18 से घटकर 3,203 रह गया। एनआईजेजेड का अनुमान है कि देश में वर्तमान में 44,629 सक्रिय संक्रमण हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, स्लोवेनिया में 21 लाख नागरिक हैं, जो महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में कोरोना के 1,126 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं और 269 गहन देखभाल ईकाई में हैं। सरकार नागरिकों से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण कराने का आह्वान कर रही है। अभी तक केवल 54 प्रतिशत लोगों को ही पूर्ण टीकाकरण किया जा सका है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵