back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूके से एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन फॉर्मूला चुराने का दावा निराधार : रूस

न्यूयॉर्क, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस ने उन आरोपों का खंडन कर दिया है, जिसमें उसपर आरोप लगाए गए थे कि उसके जासूसों ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का ब्लूप्रिंट चुरा लिया और इसका इस्तेमाल स्पुतनिक वी वैक्सीन बनाने के लिए किया। रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ ) ने कहा, यह साइंटिफिक नॉनसेंस है। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते, ब्रिटिश सुरक्षा सेवाओं ने आरोप लगाया था कि रूसी जासूसों ने यूके के कोविड वैक्सीन डेटा को चुरा लिया और हैक कर लिया। कई अन्य रिपोटरें में आरोप लगाया गया था कि ब्रिटेन की सुरक्षा सेवाओं ने ब्रिटिश मंत्रियों को बताया कि उनके पास रूस के खिलाफ ठोस सबूत हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, आरडीआईएफ ने इसे नकली और स्पष्ट झूठ करार दिया। किरिल दिमित्रीव ने बुधवार को सीएनबीसी के हवाले से कहा, इन दावों में कोई दम नहीं है और हम इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा, यह रिपोर्ट पूरी तरह से वैज्ञानिक बकवास है, इसमें शून्य योग्यता है और स्पष्ट रूप से यह झूठ है। रूस का स्पुतनिक जैब एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड डिजाइन किए वैक्सीन के समान तकनीक का उपयोग करता है। अखबार ने दावा किया कि सुरक्षा टीमों को यकीन है कि इसे कॉपी किया गया था और यह समझा जाता है कि डेटा एक विदेशी एजेंट द्वारा व्यक्तिगत रूप से चुराया गया था। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵