back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंगल मिशन को यादगार बनाने के लिए चीन ने स्मारक सिक्के जारी किए

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के केंद्रीय बैंक ने देश के पहले मंगल मिशन की सफलता का जश्न मनाने के लिए स्मारक सिक्कों का एक सेट जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बैंक के हवाले से कहा कि मिशन की सफलता चीन के अंर्ततारकीय अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण कदम है और मंगल ग्रह पर पहली बार चीनी छाप छोड़ी है। दुनिया में पहली बार एक लॉन्च मिशन में ग्रह पर परिक्रमा, लैंडिंग और घूमना हासिल किया है। स्मारक सेट में दो सोने के सिक्के और एक चांदी का सिक्का होता है। सभी सिक्कों में चीन के ग्रहीय अन्वेषण मिशनों का लोगो, देश का नाम और इसे जारी करने का वर्ष होता है, जबकि रिवर्स मिशन और एक पंक्ति द्वारा परिक्रमा, लैंडिंग और घूमने की फोटो दिखाता है और चीनी भाषा में एक लाइन लिखी है चीन का पहला मंगल मिशन तियानवेन -1 सफल हुआ। चीन के तियानवेन -1 मिशन, जिसमें एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल हैं, उसको 23 जुलाई, 2020 को लॉन्च किया गया था। 22 मई को मंगल ग्रह की धरती पर अपने पहियों को स्थापित करने के बाद से सोमवार तक, मार्स रोवर जुरोंग ने लाल ग्रह की सतह पर 1,064 मीटर की यात्रा की है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵