back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजा-इजराइल में युद्धविराम के बाद सड़कों पर जश्न का माहौल

यरुशलम/गाजा, 21 मई (हि.स.)। इजराइल और हमास के बीच 11 दिनों तक चले विवाद के बाद शुक्रवार को युद्धविराम का घोषणा कर दी गई। इस संघर्ष विराम की घोषणा के बाद हजारों लोग खुशी मनाने के लिए अपने घरों से बाहर निकले और हवाई फायरिंग, गाते-बजाते अपनी खुशी जाहिर की। इन लोगों ने झंडे दिखाकर और विक्ट्री का साइन दिखाकर खुशी व्यक्त की। राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने एक मत से मिस्र की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। फिलिस्तान संगठन हमास और इस्लामिक जिहाद ने भी युद्धविराम का घोषणा की है और कहा कि शुक्रवार तड़के 2 बजे से यह लागू रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस विवाद के दौरान 243 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 100 से अधिक महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। जबकि इजराइल की ओर से कहा गया है कि इस लड़ाई के दौरान 25 आतंकवादी मारे गए हैं। हमास ने लड़ाकों के हताहतों के आंकड़े नहीं दिए हैं। गाजा पट्टी में इस्लामी आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के दूसरे सबसे वरिष्ठ सदस्य खलील अल-हया ने कहा कि यह जीत की खुशी है। उन्होंने इजरायल के हवाई हमलों से नष्ट हुए घरों को फिर से खड़ा करने का भी वादा किया। संघर्ष विराम के बाद दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। संघर्ष विराम के ऐलान के बाद इसका मस्जिदों में लाउड स्पीकर के जरिए ऐलान किया गया। इसमें दावा किया गया कि इजरायल के साथ ‘स्वार्ड ऑफ यरुशलम’ की जंग में जीत हासिल हुई है। दोनों ही पक्षों ने कहा है कि अगर शांति के समझौते का उल्लंघन हुआ तो वे पलटवार करने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि इसी बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने इजराइल और फिलिस्तीन का दौरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह आनेवाले दिनों में क्षेत्र का दौरा करेंगे और वह इजराइली फिलिस्तानी और अन्य क्षेत्रीय नेताओं से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵