back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने जनता से बूस्टर शॉट लेने का किया आग्रह

नोम पेन्ह, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने जनता से अपने कोविड-19 बूस्टर शॉट्स लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक संक्रामक बीमारी के खिलाफ उनकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिए वैक्सीन आवश्यक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र ने फरवरी 2021 में इस बीमारी के खिलाफ एक राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू किया था और अब तक 14.88 मिलियन लोगों या देश की कुल आबादी के 93 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक शॉट मिला है। जबकि कुछ 14.14 मिलियन, या 88 प्रतिशत, को दो आवश्यक खुराक के साथ पूरी तरह से टीका लगाया गया है, 8.22 मिलियन, या 51 प्रतिशत को तीसरी खुराक मिली है और 1.36 मिलियन, या 8.5 प्रतिशत आबादी को चौथी खुराक मिली है। हुन सेन ने कहा कि सभी पात्र कंबोडियाई लोगों को अपनी प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिए कम से कम तीन वैक्सीन शॉट्स प्राप्त करने चाहिए और स्वास्थ्य अधिकारियों को गार्मेन्ट फैक्ट्री के कर्मचारियों, निर्माण श्रमिकों, बाजार विक्रेताओं और छात्रों पर अपने टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। कंबोडिया ने अपनी सामाजिक आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह से फिर से शुरू कर दिया है और पिछले नवंबर से बिना क्वोरंटीन वाले यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, देश में 16 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जिससे देश के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 136,216 हुई, वहीं 3,056 मौतें भी शामिल हैं। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵