back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की निर्मम हत्या, ऑटो चालक समीर को पीट-पीटकर मार डाला, खून से लथपथ मिला शव

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ताजा मामले में एक ऑटो रिक्शा चालक को कुछ बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू युवक को मार डाला गया है। स्थानीय पुलिस और सूत्रों के मुताबिक, ऑटो रिक्शा चलाने वाले समीर दास को कुछ बदमाशों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी उसके ऑटो रिक्शा को लेकर फरार हो गए। समीर का शव खून से लथपथ पाया गया, जिससे इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।

खून से लथपथ मिला शव 

समीर कुमार दास, जो लंबे समय से बैटरी चालित ऑटो-रिक्शा चलाकर जीवनयापन कर रहे थे, उसकी हत्या कर दी गई। रविवार, 11 जनवरी 2026 की रात वह घर नहीं लौटे, जिससे उनके परिवार वाले उनकी खोज में जुट गए और इस मामले में पुलिस को भी जानकारी दी। रात लगभग 2 बजे स्थानीय लोगों ने दक्षिण करीमपुर के मुहुरी बाड़ी इलाके में समीर का खून से लथपथ शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर फेनी जनरल अस्पताल भेज दिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस

दागनभुइयां थाना के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद फयज़ुल आज़ीम ने बताया कि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से जांच में लगी हुई है। अधिकारी ने कहा कि यह हत्या ऑटो-रिक्शा लूटने के इरादे से हुई या किसी अन्य कारण से, इन सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक समीर कुमार दास के परिवार की ओर से पहले ही आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और पुलिस मामले में सभी जरूरी कदम उठा रही है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की बढ़ रही घटनाएं

बांग्लादेश 2024 के विरोध और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है और इस बीच हिंदू समुदाय पर कट्टरपंथियों के हमलों में तेजी देखी जा रही है। यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय बनी हुई है। देश भर में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने गंभीर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव के करीब आने के साथ-साथ सांप्रदायिक हिंसा खतरनाक गति से बढ़ रही है, जिससे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा जोखिम में है।

भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर जताई चिंता

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान हिंदू समुदाय पर बढ़ रहे हमलों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों के घरों और व्यवसायों पर चरमपंथियों द्वारा लगातार हमलों का सिलसिला बेहद चिंताजनक है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसी सांप्रदायिक घटनाओं के खिलाफ तुरंत और सख्ती से कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने चेताया कि अगर इन घटनाओं की अनदेखी की गई, तो अपराधियों का हौसला बढ़ेगा और अल्पसंख्यक समुदायों में डर और असुरक्षा की भावना और गहरी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...