back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान में खून-खराबे के बीच भारत का सख्त अलर्ट, 2500+ मौतों के बाद भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील

ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के चलते अब तक 2,571 लोगों की मौत हो चुकी है, हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों ने देश को गंभीर संकट में डाल दिया है। लगातार हिंसा, सख्त कार्रवाई और बढ़ती मौतों के बीच हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक इन प्रदर्शनों में 2,571 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि हजारों लोग हिरासत में लिए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है और उनसे तुरंत देश छोड़ने की अपील की है।

”जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलें”

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकोंपर्यटकों, छात्रों, व्यवसायियों और PIO (पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन)को सलाह दी है कि वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स या अन्य सुरक्षित परिवहन साधनों के जरिए जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलें। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला तेजी से बदलते सुरक्षा हालात को ध्यान में रखकर लिया गया है।

”सभी नागरिकों से अपील भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें”

दूतावास ने यह भी कहा है कि जो भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान में हैं, वे विरोध प्रदर्शनों, धरनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। साथ ही, सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें और स्थानीय मीडिया व आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

”भारतीय नागरिक सीधे दूतावास से संपर्क कर सकते हैं”

भारतीय नागरिकों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज- पासपोर्ट, वीजा, पहचान पत्र और अन्य इमिग्रेशन पेपर्सहमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। दूतावास ने कहा है कि किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक सीधे दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं मोजतबा खामेनेई? पिता की मौत के बाद बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, इजरायल पर दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिल गया है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, Mojtaba Khamenei को देश का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...