back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजील में 90 प्रतिशत लोगों ने लगवाई कोविड की पहली डोज

ब्राजिलिया, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश ने अपनी कुल आबादी में से 90 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीके की पहली डोज दे दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 15.93 करोड़ ब्राजीलियाई लोगों ने टीकाकरण कराना शुरू कर दिया है और 79.03 प्रतिशत लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। जैसे-जैसे टीकाकरण अभियान आगे बढ़ रहा है, ब्राजील में महामारी कम होती दिख रही है। मंत्रालय ने गुरुवार को कहा 19 अप्रैल से यहां महामारी चरम सीमा पर थी, उसके बाद कोविड से हो रही मौतों की भी संख्या बढ़ने लगी थी, लेकिन जैसे-जैसे कोविड पर लगाम लगता गया, मौतों की भी संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। अब तक, 2021 के लिए खरीदी गई 55 करोड़से अधिक खुराकों में से, कोविड के खिलाफ 37.25 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक राज्यों और संघीय जिले को वितरित की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री मासेर्लो क्विरोगा ने ब्राजीलियाई लोगों से कहा, हम चाहते हैं कि हर ब्राजीलियाई टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड का टीका लगवाएं। पूरे ब्राजील में 38,000 टीकाकरण केंद्र हैं। हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बेहतर होती गईं है जिसकी वजह से हमारे पास मामलों और मौतों की संख्या में निरंतर गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ब्राजील के भूगोल और सांख्यिकी संस्थान के अनुसार, ब्राजील में 21.33 करोड़ निवासी हैं। गुरुवार तक, ब्राजील ने कोविड-19 के 2,21,18,782 कुल मामले और बीमारी से 6,15,179 लोगों की मौत दर्ज की है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...