373-arrested-on-suspicion-of-causing-unrest-in-ethiopia
373-arrested-on-suspicion-of-causing-unrest-in-ethiopia

इथियोपिया में अशांति फैलाने के संदेह में 373 गिरफ्तार

अदीस अबाबा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इथियोपिया के सुरक्षा बलों ने एक उत्तरी शहर में अशांति फैलाने के संदेह में 373 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमहारा क्षेत्र के शांति और सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख देसालेगन तासेव ने कहा कि संदिग्धों पर इस सप्ताह की शुरूआत में गोंडर शहर में हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप है। राज्य के मीडिया आउटलेट फाना ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेट ने तासेव के हवाले से कहा कि घातक हिंसा को रोकने के लिए अपने कर्तव्य को निभाने में विफल रहने वाले सुरक्षा बलों को भी कानूनी रूप से उत्तरदायी बनाया जा रहा है। एक स्थानीय धार्मिक संस्था, अमहारा रीजन इस्लामिक अफेयर्स काउंसिल ने बुधवार को कहा कि एक दिन पहले गोंडर शहर में चरमपंथी ईसाइयों द्वारा कम से कम 20 लोग मारे गए थे। हालांकि, अमहारा क्षेत्र के सुरक्षा प्रमुख तासेव ने यह नहीं बताया कि हिंसा में कितने लोग मारे गए। मीडिया रिपोटरे के अनुसार, इस्लामिक और ईसाई धर्म के सदस्यों के पास एक कब्रिस्तान के आसपास की भूमि पर अपना दावा कर रहे हैं। --आईएएनएस एसएस/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in