नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत की पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल हासिल करेगी।
पेरिस ओलंपिक्स में मेडल जीतेगी टीम
नेगी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने 41 वर्षों के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता था और अब पेरिस ओलंपिक्स में एक और मेडल जीतेगी। टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स गोल्ड मेडेलिस्ट बेलजियम के मुकाबले में बहुत अच्छा खेला। 52 वर्षों के बाद इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया।
गोलकीपर श्रीजेश ने किया शानदार प्रदर्शन
नेगी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत को ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल मिलेगा। भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
यह टीम के लिए स्पेशल जीत थी: हरमनप्रीत
रविवार को हेने वाले क्वाटर फाइनल से पहले हरमनप्रीत ने इस बात को माना कि यह टीम के लिए एक स्पेशल जीत थी। उन्होंने कहा कि हमने सभी सही बॉक्सिस को चुना। अच्छी शुरुआत के साथ श्रीजेश के प्रदर्शन हम खेल में आगे बने रहे। यह क्वाटर फाइनल से पहले की विशेष जीत है इससे हमें कॉन्फीडेंस मिला है।
उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को बेल्जियम के खिलाफ हार मिली है। भारत मैच में हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था। मगर, दूसरे हाफ में खेल पलट गया। बेल्जियम ने दो गोल दागकर भारत से जीत छीन ली। यह पेरिस ओलंपिक में भारत की पहली हार है। दूसरी ओर बेल्जियम टूर्नामेंट में अजेय है। भारत और बेल्जियम ओलंपिक के ग्रुप-बी में हैं। मैच के बाद बेल्जियम 4 जीत और 12 अंक के साथ पहले नंबर पर है। भारतीय टीम 2 जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और अर्जेंटीना चौथे नंबर पर है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in




