back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुंछ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी विदेशी पिस्टल के साथ हुआ गिरफ्तार

पाकिस्तान का एक व्हाट्सएप नंबर भी हुआ बरामद, दहशत फैलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे आतंकवादी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल यूनिट ने पुंछ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

विदेशी पिस्टल और पाकिस्तान का नंबर हुआ बरामद

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकवादी की पहचान मोहम्मद खलिल के रूप में हुई है। राष्ट्रीय राइफल की रोमियो फोर्स ने 30 जुलाई को उसे हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से एक विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

दूर बैठ आतंकी दे रहे थे दहशत फैलाने की ट्रेनिंग

इसके पास से पाकिस्तान का एक व्हाटस्एप नंबर भी बरामद किया गया है। जिससे आतंकी दूर बैठकर इसे आतंक फैलाने का काम सौंप रहे थे। इसे यह टास्क दिया गया था कि इलाके के बारे में जानकारी एकत्रित करे और आतंकवादियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए गाइड करे।

21 जुलाई तक किए गए 24 एकाउंटर

गृह मंत्रालय के अनुसार, इस साल 21 जुलाई तक कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इन लोगों में आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी शामिल है। इस साल आतंकवाद से संबंधित 11 घटनाएं हुईं और 24 एकाउंटर भी किए गए। पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमले देखने को मिले हैं, जिसमें भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद से ही सेना लगातार घाटी में आतंकियों की तलाशी अभियान चला रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को भी चलाया गया था अभियान

इससे पहले सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह पुंछ के सुरनकोट इलाके के सनाई, जंगल, पट्टन और आसपास के गांवों तथा किश्तवाड़ जिले के द्राबशल्ला इलाके के बांगर-सरूर जंगल में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि डोडा के देसा और आसपास के जंगलों तथा राजौरी जिले के लाम और नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में भी तलाश अभियान शुरू किया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵