back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस BJP को दे रही कड़ी टक्कर, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दिखा दमखम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रणनीति काम करते हुए दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी घमासान हुआ। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे के ऊपर आरोप और प्रत्यारोप लगाए। चुनाव आयोग आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर रहा है। ऐसे में इन सभी नेताओं के दावों की सच्च्चाई का आज फैसला हो जाएगा। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन बीजेपी ने 13 सीटों पर बढ़त बढ़ा ली है। कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए दिख रही है।

कांग्रेस आलाकमान ने उनपर अपना भरोसा बनाया हुआ था

लेकिन कांग्रेस का भी प्रदर्शन काफी अच्छा है। अगर हरियाणा में कांग्रेस इस बढ़त को फिर से हासिल कर लेती है तो राज्य में उसकी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही जाएगा। कांग्रेस आलाकमान ने उनपर अपना भरोसा बनाया हुआ था। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन से लेकर पार्टी के कई महत्वपूर्ण फैसले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अनुसार ही लिए गए थे। 

हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं

बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके खिलाफ इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की मंजू, INLD के किशन, AAP के परवीन और JJP की सुशीला देवी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वर्ष 2009 से गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा ने 2 साल पहले राजनीति में आई मंजू को सांपला किलोई विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनसे बड़े मार्जन में बढ़त बनाई हुई है। हरियाणा कांग्रेस में एक बात तो साफ हो गई है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी आलाकमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बना सकता है। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस की बड़ी दलित नेता कुमारी सेलजा ने भी राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी भी ठोकी हुई है। लेकिहरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना पूरा दमखम दिखाया है, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी दिख रहा है। ऐसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीएम पद के लिए दावेदारी सबसे मजबूत होती दिख रही है।  न

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...