back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP विधायक मुनिरत्ना नायडू ने विधानसभा के अंदर किया मेरा रेप, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

महिला ने कहा है कि बीजेपी विधायक मुनिरत्ना ने उसके साथ कर्नाटक विधानसभा और सरकारी कार के अंदर भी रेप किया है। महिला के इन आरोपों के बाद कर्नाटक में इसको लेकर विवाद काफी बढ़ गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू पर एक महिला ने बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला ने कहा है कि विधायक मुनिरत्ना ने उसे अपने जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार रेप किया। महिला ने कहा है कि बीजेपी विधायक मुनिरत्ना ने रेप का वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल किया और मुझसे जबरदस्ती हनी ट्रैप का काम भी करवाया। महिला ने कहा है कि बीजेपी विधायक मुनिरत्ना ने उसके साथ कर्नाटक विधानसभा और सरकारी कार के अंदर भी रेप किया है। महिला के इन आरोपों के बाद कर्नाटक में इसको लेकर विवाद काफी बढ़ गया है।

एक पूर्व पार्षद के पति को हनी ट्रैप मे फंसाने का काम भी करवाया था

महिला ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी विधायक मुनिरत्ना ने उसको धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में जानकारी दी तो उसको बहुत बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला ने ये भी आरोप लगाए हैं कि बीजेपी विधायक ने उसको जान से मारने की धमकी देकर एक पूर्व पार्षद के पति को हनी ट्रैप मे फंसाने का काम भी करवाया था।  

अब बीजेपी विधायक मुनिरत्ना SIT की गिरफ्त में हैं

पीड़िता की शिकायत पर कर्नाटक सरकार ने SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि मुनिरत्ना कर्नाटक के बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। अब वह एसआईटी की गिरफ्त में हैं। एसआईटी ने उन्हें अपनी कस्टडी में रखा हुआ है और मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस से अपनी शिकायत में बीजेपी विधायक मुनिरत्ना के अलावा उनके गनमैन और उसके 6 साथियों पर धमकाने के आरोप लगाए हैं।

कर्नाटक बीजेपी ने मुनिरत्ना को कारण बताओं नोटिस जारी किया है

इस घटना से पहले भी बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू पर एक गंभीर आरोप लगा था। उनपर यह आरोप कॉन्ट्रैक्टर चेल्वाराजू ने लगाए थे। कॉन्ट्रैक्टर चेल्वाराजू ने बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और रिश्वत देने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। कॉन्ट्रैक्टर चेल्वाराजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऑडियो क्लिप जारी करके इन सभी आरोपों की पुष्टि भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू को 14 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया था।   

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक बीजेपी ने विधायक मुनिरत्ना नायडू को कारण बताओं नोटिस जारी किया हुआ है। कर्नाटक बीजेपी ने उनसे जल्द अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सोशल मीडिया रील बनी मुसीबत: रहमान डकैत के अंदाज में गन लहराते दिखे कांग्रेस नेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कांग्रेस नेता की रील को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...