back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hamas-Israel attack: जंग में अमेरिका की एंट्री, नौसेना का USS Gerald R Ford विमानवाहक पोत इजरायल पहुंचा

Hamas-Israel attack: फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजरायल पर आक्रमण के बाद समूची गाजा पट्टी युद्ध के मैदान में तबदील हो गई है।

तेल अवीव/यरुशलम, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजरायल पर आक्रमण के बाद समूची गाजा पट्टी युद्ध के मैदान में तबदील हो गई है। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने मंगलवार शाम कहा कि हमास के खिलाफ युद्ध के चार दिन पूरे हो गए। इस युद्ध हमने अपने एक हजार से अधिक नागरिकों को खो दिया है। 2,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 50 लोग लापता है। संभवतः उन्हें हमास ने बंधक बना लिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

तीन लाख से अधिक जवानों ने गाजा पट्टी को घेरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के तीन लाख से अधिक जवानों ने गाजा पट्टी को घेर लिया है। पट्टी पर हवाई हमले जारी हैं। हमास आतंकवादियों के ठिकानों पर बम बरसाए जा रहे हैं। हमास के प्रभाव वाले 23 लाख की आबादी के गाजा में इजरायल के नभ से लेकर थल तक किए गए हमलों में अभी तक 1500 से अधिक आतंकी और नागरिक मारे जा चुके हैं और 4,600 घायल हुए हैं। मृतकों में 260 बच्चे और 230 महिलाएं हैं। मंगलवार को मारे गए लोगों में हमास का वित्तीय मामलों का प्रमुख जवाद अबू शामला, एक अन्य आतंकी सरगना और तीन पत्रकार शामिल हैं।

अमेरिका भी जंग में कूदा

रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल रक्षा बल ने स्वीकार किया है कि अमेरिकी विमान सैन्य साजो-सामान लेकर मंगलवार शाम दक्षिणी इजरायल के नेवातिम एयरबेस पहुंच गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिका ने इजरायल को यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड, नौसेना का सबसे नया और सबसे उन्नत विमानवाहक पोत भी भेजा है। इसमें उसके लगभग 5,000 नाविक भी हैं। यह युद्धपोत क्रूज और विध्वंसकों के अलावा निगरानी करने में सक्षम है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

नेतन्याहू ने कहा कि हमास, ISIS से भी बुरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को तीसरी बार टेलीफोन पर बातचीत की। नेतन्याहू ने कहा कि हमास, आईएसआईएस से भी बुरा है। उसके साथ उसी तरह व्यवहार किया जाना चाहिए। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस से एक टेलीविजन संबोधन में हमास की आतंकवादी समूह के रूप में कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा हमास के आतंकवादियों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 1,000 से अधिक नागरिकों को मार डाला है। इनमें 14 अमेरिकी भी शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान इजरायल को हर तरह की मदद देने की कसम खाई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान को लेकर एक दिलचस्प सवाल चर्चा में है क्या वहां हिंदू रहते हैं?...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵