back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेयर बाजार में कारोबार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 116 अंक उछला

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कमजोरी दिख रही है। यह हरे निशान पर खुला, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर नहीं रही।सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई

नई दिल्ली, एजेंसी। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कमजोरी दिख रही है। यह हरे निशान पर खुला, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर नहीं रही। बाजार खुलते शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई। सेंसेक्स जहां 200 अंक तक टूटा। वहीं, निफ्टी 17500 के करीब आ गया। हालांकि, अब बाजार में एक बार फिर तेजी दिख रही है।

निफ्टी 17500 के करीब आ गया

फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 116.31 अंक यानी 0.19 फीसदी की उछाल के साथ 59,861.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 34.50 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 17,588.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स सुबह 33 अंक चढ़कर 59,778 पर खुला और निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 17,575 पर खुलकर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में तो 18 शेयर लाल निशान में दिख रहे हैं।उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 फीसदी लुढ़क कर 59,744.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सेंच (एनएसई) का निफ्टी भी 272.40 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 17,554.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵