back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zeenat Aman Birthday: सेट पर राजेश खन्ना को देख कांपने लगी थीं जीनत अमान, बोलीं- उनके आते ही…

जीनत अमान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके जीवन से जुड़े किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर, 1951 को मुंबई में हुआ था। 70 के दशक की अभिनेत्री ने सिनेमा जगत में कदम रखते ही धमाल मचा दिया था। अपने 6 दशक के करियर में एक्ट्रेस ने फिल्मी जगत के कई अभिनेताओं के साथ सुपरहिट फिल्में दी है। एक समय था जब जीनत अमान राजेश खन्ना के साथ फिल्म शूट कर रही थीं, तब उनका एक्सपीरियंस काफी लग रहा था।

जीनत अमान रातों-रात बनीं सुपरस्टार

जीनत अमान ने सुपरहिट फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। एक्ट्रेस को फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ में इतना पसंद किया गया कि वह रातों रात स्टार बन गईं। इस फिल्म में काम करते हुए एक्ट्रेस ने उस दूर की एक्ट्रेस मुमताज को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना के साथ काम करते हुए एक्ट्रेस काफी सहम गई थीं।

मुमताज भी फीकी पड़ीं

जीनत अमान अपनी दिलकश अदाओं के लिए लोगों के बीच मशहूर रहीं। उस दौर में उन्होंने अपनी अदाओं से अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दिए थे। इतना ही नहीं, उस दौर की टॉप एक्ट्रेस मुमताज भी फीकी पड़ गई थीं। बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली जीनत आज बेबांकी से किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं।

राजेश खन्ना के साथ हुई थीं नर्वस

जीनत अमान ने अपने करियर में कई सुपरहिट किरदार निभाए हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं। जीनत और राजेश खन्ना एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिसमें अजनबी, छैला बाबू, जानवर फिल्में शामिल है। जीनत ने यह बताया था कि जब वह फिल्म ‘अजनबी’ में राजेश खन्ना के साथ काम कर रही थीं तो बेहद घबराई हुई थीं।

जीनत अमान ने किया था खुलासा

जीनत अमान ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे आज भी याद है, जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उस वक्त राजेश खन्ना एक सुपरस्टार थे। मैं उनके आने से पहले ही अपनी सारी लाइनें याद कर लिया करती थी, क्योंकि मैं उनके सामने एक भी गलती नहीं करना चाहती थीं। मैं उनसे बहुत डरती थीं लेकिन क्या मैंने उन्हें देखा? बिल्कुल नहीं, मैं उनके पास गई और मैंने परफॉर्म किया। लेकिन जब वापस गई तो सोचती थी कि ‘वाह। मैंने अभी-अभी एक सुपरस्टार के साथ शॉट दिया है।’

इस फिल्म से हुई थीं फेमस 

जीनत अमान के करियर की सुपरहिट फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ रही है। इस फिल्म में रूपा का किरदार निभाने वाली जीना लोगों को बेहद पसंद आई। आज एक्ट्रेस उम्र के इस पड़ाव पर होने के बावजूद भी उनका चार्म कम नहीं हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...