back to top
35.5 C
New Delhi
Thursday, June 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Year Ender 2025: अक्षय खन्ना से धर्मेंद्र तक, इस साल ये 7 सितारे रहे सबसे ज्यादा चर्चाओं में

साल 2025 में बॉलीवुड ने कई यादगार पल और चर्चित घटनाएं देखीं, जिसमें अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, शाहरुख खान और धर्मेंद्र जैसी हस्तियों ने सुर्खियां बटोरीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और चर्चा योग्य पल दिए। किसी की फिल्मों ने तहलका मचाया तो किसी की खबरों ने सुर्खियों में बवाल मचाया। इस साल हम सभी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी खो दिया, जिसके बाद इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर मातम छा गया। आइए जानते हैं उन 7 सितारों के बारे में, जिन्होंने साल 2025 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

1. अक्षय खन्ना: साल की शुरुआत से ही अक्षय खन्ना चर्चा में रहे। उन्होंने ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी। साल के अंत में उन्होंने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल निभाकर फिर से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

2. रश्मिका मंदाना: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लिए 2025 बेहद शानदार रहा। इस साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं – ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘थामा’, ‘कुबेरा’, ‘किंगडम’ और ‘द गर्लफ्रेंड’। लगातार फिल्मों और हिट प्रदर्शन के चलते रश्मिका ने खूब लाइमलाइट बटोरी।

3. शाहरुख खान: मेट गाला 2025 में शाहरुख खान ने डेब्यू कर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी। इसी साल उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला। किंग खान की यह उपलब्धि उनके फैंस के लिए खास खुशी का मौका रही।

4. धर्मेंद्र: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने इस साल दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन से इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक फैल गया। साल की शुरुआत में उनकी मौत की अफवाहें भी वायरल हुईं थीं, जिससे फैंस में चिंता का माहौल था।

5. कल्याणी प्रियदर्शन: साउथ की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने ‘लोका चैप्टर 1’ में सुपरगर्ल का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस ने उन्हें इस साल की चर्चित सूची में शामिल कर दिया।

6. ऋषभ शेट्टी: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। उनकी दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मैरून बॉडी फिट पार्टी गाउन में Krystle D’Souza का ग्लैमरस अंदाज बना चर्चा का विषय

टीवी और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Krystle D'Souza अपनी खूबसूरती, आकर्षक व्यक्तित्व और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनकी दमकती मुस्कान...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Daily Mantra: विष्णु मंत्र जाप से घर में बढ़ेगी सुख-शांति और बरसेगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु...

Beauty Tips: डार्क सर्कल हटाने के 5 आसान उपाय, आंखों के नीचे का कालापन होगा कम

पूरी नींद लें, आंखों को दें प्राकृतिक आराम डार्क सर्कल...

Beauty Tips: बालों का झड़ना रोकने के उपाय – अपनाएं ये 5 आसान और असरदार घरेलू तरीके

बालों का झड़ना रोकने के उपाय: अपनाएं ये आसान...

Baby Names: आधिक नाम का मतलब-Aadhik Name Meaning

Baby Names: Aadhik Name Meaning – आधिक नाम का...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵