back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

धुरंधर 2’ में Yami Gautam और Danish Iqbal समेत कई सितारों के कैमियो ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज, फैंस हुए दीवाने।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही लगातार अपना जादू दर्शकों पर चलाना शुरू कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग उनका जलवा दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कमाल कर रही है। धुरंधर: द रिवेंज’ में पुरानी कास्ट के साथ कई नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। इसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

यामी गौतम

यामी गौतम (Yami Gautam) ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का हिस्सा बनीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यामी गौतम ने शजिया बानो का किरदार निभाया। हालांकि, फिल्म में यामी गौतम का किरदार काफी बड़ा नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको इंप्रेस कर दिया है। कुछ दिन पहले यामी गौतम ने एक इंटरव्यू में को लेकर एक हिंट भी दिया था।

उदयबीर संधू

यामी गौतम के अलावा ‘धुरंधर 2’ में अभिनेता उदयबीर संधू ने भी अहम भूमिका निभाई है। उदयबीर फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) के करीबी दोस्त गुरबाज सिंह का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें प्यार से पिंडा कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है लोग उनकी भी काफी तारीफ करते हुए नजर आए।

दानिश इकबाल

‘धुरंधर’ के बाद हर किसी को इंतजार था कि ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब कौन है? फिल्म के ट्रेलर के बाद बड़े साहब को लेकर कई सेलेब्स का अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह इस रोल में नजर आ सकते हैं। इसको लेकर काफी सस्पेंस अब तक बना हुआ था। लेकिन अब फिल्म की रिलीज के बाद इस बात से पर्दा हट चुका है। क्योंकि बड़े साहब के किरदार में दानिश इकबाल नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त काम किया है और अपने किरदार से सबको हैरान कर दिया।

सुविंदर पाल

सुविंदर पाल ने ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार निभाया है। कोहरा फिल्म के लिए मशहूर इस अभिनेता को ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अर्जुन रामपाल उर्फ मेजर इकबाल के पिता के रूप में देखा जा सकता है।

भाषा सुंबली

इस फिल्म में भाषा सुंबली ने एक वकील की भूमिका निभाई। बता दें कि भाषा को आखिरी बार ‘बारामूला’ में देखा गया था, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ में उन्होंने अपनी एक्टिंग से कमाल कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमाघरों में Dhurandhar 2 ने मचाया तहलका, चार दिन में ही तोड़ दिया कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को भी आदित्य धर ने ही बनाया है। आपको बता दें कि, इसका पहला पार्ट का...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵