back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साल की विदाई के साथ OTT पर खुल रहा एंटरटेनमेंट का पिटारा, स्‍ट्रीम होने जा रही हैं ये शानदार फिल्में

साल 2024 की विदाई के साथ ही खुलने जा रहा एंटरटेनमेंट का खजाना, ऐसे में आप घर पर अपने न्यू ईयर का प्रोग्राम बना सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2024 की विदाई के साथ ही ओटीटी पर भरपूर एंटरटेनमेंट का खजाना खुलने जा रहा है। कुछ दिन बाद ही नया साल शुरू हो रहा है, ऐसे में साल का यह आखिरी महीना ओटीटी लवर्स के लिए खास होने जा रहा है। इस सप्‍ताह ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। 

ऐसे में नए साल में यदि आपने अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान नहीं भी किया है तो आप घर पर ही फुल एंटरटेनमेंट कर सकते हैं। घर बैठे शानदार मूवीज और सीरीज का आनंद उठा सकते हैं। चालिए आपको बताते हैं कि इस सप्‍ताह कौन सी मूवीज और सीरीज स्‍ट्रीम हो रही हैं। 

सिंघम अगेन 

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रोहित शेट्टी निर्देशित ये फिल्म 27 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर स्‍ट्रीम हो सकती है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ ने महत्‍वपूर्ण किरदार निभाए थे। 

स्क्विड गेम सीजन 2

साउथ कोरियन थ्रिलर सीरीज स्क्विड गेम का दूसरे सीजन भी आज स्‍ट्रीम हो रहा है। इस सीरीज का ओटीटी पर फैंस को लंबे समय से इंतजार था। स्क्विड गेम सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को रिलीज हो गई है। स्क्विड गेम नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज़ में से एक है।

खोज परछाइयों के उस पार 

सीरीज ‘खोज परछाइयों के उस पार’ दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह में ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। शारिब हाशमी स्टारर यह सीरीज सस्पेंस से भरी है। इस सीरीज को 27 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्‍ट्रीम किया जाना है। इस सीरीज की कहानी में वेद नाम के व्यक्ति की पत्‍नी रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। जिसकी खोज में कई सस्‍पेंस सामने आते हैं। इस सीरीज में दर्शकों को कई टर्न एन्ड ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।

हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। अब ये फ‍िल्‍म ओटीटी पर भी बवाल मचाने आ रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को भी इसी महीने के आखिर में ओटीटी पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार यह मूवी 27 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

शरद केलकर की वेब सीरीज डॉक्टर्स 

शरद केलकर की वेब सीरीज डॉक्टर्स भी ओटीटी पर रिजीज होने को तैयार है। यह सीरीज जियो सिनेमा पर 27 दिसंबर से स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में शरद केलकर के अपोजिट हरलीन सेठी को देखा जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵