back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये एक्ट्रेस क्यों नहीं बनती? बॉस के एक सवाल ने बदल दी रवीना टंडन की किस्मत, इस फिल्म से मिली पहचान

एक्टिंग से परहेज करती थीं मोहरा की एक्ट्रेस, 10वीं के बाद पिता की तरह फिल्ममेकर बनने के लिए प्रहलाद कक्कड़ के पास ली थी इंटर्नशिप फिर इस सलाह ने बदली उनकी किस्मत ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने फ़िल्मी करियर में जो मुकाम हासिल किया, वह शायद उनकी योजना में ही नहीं था। रवीना टंडन भले ही बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री बनीं, लेकिन उनका बचपन का सपना डायरेक्टर बनने का था। आपको जानकर हैंरानी होगी कि, उनकेकरियर में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब उनके बॉस ने उन्हें एक ऐसी सलाह दी, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।

पिता की राह पर चलना चाहती थीं रवीना

रवीना के दिवंगत पिता रवि टंडन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता व निर्देशक थे। रवीना ने महज़ आठ साल की उम्र में ही पिता को उनकी एक फिल्म में असिस्ट किया था। इस अनुभव के बाद, 10वीं की पढ़ाई पूरी करते ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह भी कैमरे के पीछे काम करेंगी।

फिल्ममेकिंग सीखने और प्री और पोस्ट प्रोडक्शन की बारीकियां समझने के लिए उन्होंने प्रसिद्ध ऐड डायरेक्टर प्रहलाद कक्कड़ के यहां इंटर्नशिप शुरू कर दी। प्रहलाद कक्कड़ को वह अपना बॉस मानती थीं।

बस एक सवाल और मिल गई ‘पत्थर के फूल’

कॉलेज की पढ़ाई के दौरान भी रवीना, प्रहलाद कक्कड़ के साथ काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें फिल्मों के ऑफर आने शुरू हुए, लेकिन वह हर बार इनकार कर देती थीं। एक्ट्रेस बनने से उनका सख्त परहेज था।

रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बॉस प्रहलाद कक्कड़ ने ही उनकी ज़िंदगी को एक निर्णायक मोड़ दिया। प्रहलाद अक्सर उनसे कहते थे, तुम कैमरे के पीछे कब तक रहोगी, तुम्हें आगे आना चाहिए, तुम एक्ट्रेस क्यों नहीं बन जाती?

बस, इसी सलाह को मानकर जब रवीना को सलमान खान के साथ फिल्म ‘पत्थर के फूल’ ऑफर हुई, तो उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। 1991 में इस फिल्म के जरिए रवीना ने बतौर लीड एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री की।

सफलता का सफरनामा

अपने डेब्यू के बाद रवीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह ‘मोहरा’, ‘दूल्हे राजा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, आज भी हिंदी सिनेमा में सक्रिय रवीना टंडन, कैमरे के पीछे रहने की ख्वाहिश को छोड़कर, सामने आकर सफलता के शिखर तक पहुंचीं आज भी वह बॉलीवुड की सबसे सक्रिय और पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। रवीना टंडन की कहानी यह साबित करती है कि कभी-कभी सही सलाह और सही अवसर ही जिंदगी बदल देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵