नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहों में छाई हुई हैं। वे पति जहीर इकबाल के साथ एक फैशन शो में नजर आईं। इस बीच, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कपल का एक वीडिया भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, यह केवल अफवाहें हैं क्योंकि सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फैंस इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहीर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी अफवाहों का मजाक उड़ाते दिखे। वीडियो में सोनाक्षी भी हंसते हुए जहीर पर चिल्लाती नजर आईं, जिससे इन अफवाहों पर विराम लगने की उम्मीद बढ़ गई है।
पैपर्स के सामने क्या बोले जहीर इकबाल
दरअसल, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल वीडियो सामने आया है। जहीर ने सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर प्रेग्नेंसी अफवाहों का मजाक उड़ाया। सोनाक्षी हंसते हुए जहीर पर चिल्लाईं, वहीं जहीर ने पैपर्स के सामने कहा, “मैं मजाक कर रहा हूं।”
वायरल वीडिया पर क्या बोले यूजर्स?
कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोनाक्षी और जहीर के वायरल वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है। कमेंट्स में यूजर्स ने कपल की बॉन्डिंग और प्रैंक की तारीफ की। कुछ ने प्रेग्नेंसी के संकेत भी माने, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में उनकी खुशमिजाजी को सराहा।
कपल ने कब की थी शादी?
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जून 2024 में परिवार के बीच शादी की। दोनों सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें वे एक-दूसरे को चिढ़ाते नजर आते हैं। उनकी प्यारी बॉन्डिंग फैंस को खूब भा रही है और चर्चा में बनी हुई है।




