back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब मैं पैदा हुई थी, मां के बैंक अकाउंट में सिर्फ 2000 रुपये थे : मसाबा गुप्ता

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी मां और मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की उन परेशानियों का जिक्र किया, जिसका सामना उन्होंने मसाबा को जन्म देने से पहले किया था। मसाबा ने अपनी मां की आत्मकथा सच कहूं तो के एक हिस्से को इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जहां अभिनेत्री अपने बैंक अकाउंट में इतने कम पैसे होने की बात करती हैं कि जिसके चलते वह सी-सेक्शन डिलीवरी को भी अफोर्ड कर पाने में असक्षम थीं। उन्होंने यह भी बताया कि आखिरकार उन्हें अपनी डिलीवरी के लिए पैसे कहां से मिले। नीना की किताब की तस्वीरों को साझा करते हुए मसाबा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, सच कहूं तो बाय नीना गुप्ता का एक अंश : जब मैं पैदा हुई थी तो मेरे मां के बैंक अकाउंट के 2000 रुपये थे। टैक्स रिम्बर्समेंट के तौर पर मिली रकम से यह पैसा बढ़कर 12,000 रुपये हो गया और मैं सी-सेक्शन के जरिए पैदा हुई। मां की बायोग्राफी पढ़ते हुए मैं कई ऐसे मुश्किल हालातों के बारे में जान पा रही हूं, जिनमें से होकर मेरी मां गुजरी थीं। मैं हर दिन कड़ी मेहनत करती हूं और कोशिश करती हूं कि जिसकी मैं हकदार हूं वह मुझे मिले ताकि जिन्होंने मुझे इस दुनिया में लाया है, उनकी मैं सहायता कर सकूं..ब्याज के साथ। हैश टैग सच कहूं तो हैश टैग नीना गुप्ता। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा अग्निकांड: बर्च नाइटक्लब के को-ओनर अजय गुप्ता का पहला बयान, कहा- ‘मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर हूं’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गोवा के रोमियो लेन में स्थित नाइटक्लब 'बर्च' के मालिकों में से एक अजय गुप्ता का अग्निकांड के...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵