नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की धड़कन कही जानेवाली दीपिका पादुकोण ने वेव्स समिट 2025 में हिस्सा लिया। उन्होनें अपने मां बनने की यात्रा के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि कैसे बेटी दुआ के जन्म के बाद उनके जीवन में बदलाव आया। कैसे बेटी दुआ के जन्म से पहले से ही लगातार दीपिका फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहती थीं। इसी से आज अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपिका को फिल्मों से कितना प्यार है। जिसमें एक्ट्रेस ने वेव्स समिट में बताई ये अहम बातें।
शाहरुख ने उनके मातृत्व को सबसे अच्छा रोल बताया
गुरुवार को वेव्स समिट 2025 में शिरकत करने के लिए पहुंची दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद जिंदगी में आए चेंज के बारे में बात की। दीपिका पादुकोण ने बताया कि अब वो खुद से पहले बेटी का ध्यान रखती हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि एक नन्ही जिंदगी की जिम्मेदारी उन पर ही है। अभी वे जिंदगी द्वारा मिले नए रोल में फिट होने की कोशिश कर रही हैं। इस पर शाहरुख खान ने दीपिका को बधाई देते हुए उनके मातृत्व को सबसे अच्छा रोल बताया।
पूरी दुनिया मेरी बेटी दुआ के इर्द-गिर्द घूमती है-दीपिका
अपने प्रतिभा और अदाकारी के लिए फेमस दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की और पिछले साल 2024 में अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया । मां बनी दीपिका ने किसी नैनी को काम पर न रखकर खुद ही अपने बच्चे को संभालने का फैसला किया। दीपिका पादुकोण ने बताया कि, मैं मां बनने के बाद से बहुत बदलाव देख रही हूं। बच्चा होने के बाद जिंदगी केवल आप तक सीमित नही रहती, फिर सबकुछ पीछे सबसे पहले आपका बच्चा होता है। मैं हमेशा से इस सुख को महसूस करना चाहती थी। अभी नई मां बनने के बाद नई-नई चीजें आए दिन सीख ही रही हूं। कई सारे जवाबों को अब भी ढूढं रही हूं। अब मेरी पूरी दुनिया मेरी बेटी दुआ के इर्द-गिर्द घूमती है,
बेबी दुआ की पहली झलक
अपनी बेटी दुआ को मीडिया के सामने दिखानें के लिए साल 2024 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें पेपराजी ने दर्शकों को बताया कि, दुआ वर्तमान में दीपिका जैसी दिखती है, बच्चों के बड़े होने के साथ-साथ उनके रूप भी बदलते हैं, अभी तो वो बहुत छोटी है।




