back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विक्रांत ने सोशल मीडिया पर दिखाई अपनी छोटी सी दुनिया, बेटे और पत्नी की पोस्ट की फोटो

जल्द ही विक्रांत मेसी अपनी आने वाली फिल्म 'फिर हसीं दिलरुबा' में नज़र आएंगे। उससे पहले एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बेटे की तस्वीर पोस्ट की है जिसमे उन्होंने कैप्शन लिखा - मेरी दुनिया।

नई दिल्ली, रफ्तार।12th फेल मूवी से अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर विक्रांत मेसी जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘फिर हसीं दिलरुबा’ में नजर आएंगे। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया हैं। वहीं अब विक्रांत ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमे उनका बेटा और उनकी पत्नी नजर आ रहे है।

इस फोटो के पोस्ट होने के बाद फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्स जैसे सुनील ग्रोवर और सनी कौशल भी कमेंट्स कर रहे है। इस तस्वीर में विक्रांत की पत्नी शीतल बेटे वरदान को गोद में उठायी हुईं है। फोटो में दोनों का चेहरा साफ़ दिखाई नहीं दे रहा लेकिन शीतल की प्यारी से मुस्कान नजर आ रही है। फोटो पर सुनील ग्रोवर ने लिखा- वाह जी वाह, गॉड ब्लेस वहीं एक्टर सनी कौशल ने लिखा- हार्ट इमोजी भेजा है। एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने भी फोटो पर प्यार लुटाते हुए लिखा – गॉ़ड ब्लेस।

इंस्टाग्राम स्टोरी में भी दिखीं बेटे और पत्नी की तस्वीर 

बता दें कि पोस्ट के अलावा विक्रांत ने अपनी स्टोरी पर भी बेटे और पत्नी की फोटो लगाई है। इस फोटो में भी दोनों का चेहरा नहीं दिखा रहा है। अक्सर विक्रांत अपनी पत्नी शीतल के साथ इंस्टाग्राम पर प्यारा बांड शेयर करते नज़र आते है। दोनों ने ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में साथ काम भी किया था। लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2022 में वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर ली थी।

विक्रांत की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की प्रमोशन में बिजी चल रहें है फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना भी मौजूद है। ये फिल्म ‘2 अगस्त 2024’ को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।वहीं उनकी फिल्म ‘फिर हसीं दिलरुबा’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया हैं जिसमें उनकी और तापसी की केमेस्ट्री दर्शकों को देखनें को मिलेगीं इस फिल्म में सनी कौशल भी मौजूद हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

पंकज त्रिपाठी से लेकर विक्रांत मैसी तक क्यों ब्रेक की ओर कर रहे हैं रूख, हुआ खुलासा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्मों में दिखने वाले एक्टर्स या कॉमेडियन अगर ब्रेक लेने लगे तब आपके मन में कई सारी बातें आ जाती...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵