back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नितेश तिवारी की बवाल में नजर आएगी वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर की जोड़ी

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी अगली फिल्म बवाल में नजर आएगी। फिल्म 2023 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नितेश तिवारी करेंगे, जो इससे पहले चिल्लर पार्टी, दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। बवाल एक ऐसी फिल्म है जो प्रेम कहानी से जुड़ी हुई है, फिल्म पर जल्द ही काम शुरु होगा और फिल्म को सात अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने छिछोरे में नितेश के साथ सहयोग किया है, जिसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। हालांकि प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी निर्माताओं द्वारा गुप्त रखी गई है, यह पहली बार होगा जब वरुण और जान्हवी एक साथ मुख्य जोड़ी के रूप में काम करेंगे। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...