नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हर समय चर्चा में रहती हैं कभी अपनी बातों की वजह से तो काफी अपनी स्टाइल के वजह से। अब Urvashi Rautela एक बार फिर अपने ग्लैमरस और यूनिक फैशन सेंस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने वियतनामी स्टाइल से प्रेरित एक बेहद खूबसूरत गाउन पहनकर Cannes 2026 पहुंची और कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर उर्वशी ने अपनी लगातार पांचवीं उपस्थिति दर्ज कराई।
वियतनामी गाउन छाई एक्ट्रेस
कान्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करने के लिए Urvashi Rautela ने वियतनाम के मशहूर लग्जरी फैशन लेबल ‘जोलीपोली’ (JoliPoli) का डिजाइन किया हुआ एक बेहद नाटकीय और भव्य गाउन चुना। यह ‘कौट्योर’ आउटफिट न केवल उनके व्यक्तित्व पर जंच रहा था, बल्कि इसमें की गई बारीक कारीगरी ने रेड कार्पेट पर एक अलग ही चमक पैदा कर दी। उर्वशी का यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। हर तरफ एक्ट्रेस की स्टाइल के चर्चे हो रहे हैं।
कैसा रहा एक्ट्रेस का लुक?’
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल लेकिन एलिगेंट मेकअप के साथ कंप्लीट किया। ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप शेड में उर्वशी बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। वहीं बालों की स्टाइल भी काफी खास और अलग है। स्टाइलिश एक्सेसरीज़ ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। कैमरे के सामने दिए गए उनके किलर पोज फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने क्या कहा ?
रेड कार्पेट पर वॉक करने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट (Brut) से बातचीत करते हुए उर्वशी ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने गर्व के साथ कहा, “इस खूबसूरत वियतनामी डिजाइनर लेबल ‘जोलीपोली’ को पहनना और कान्स 2026 के उद्घाटन समारोह में अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।” एक्ट्रेस ने आगे कहा , कान्स उनके लिए सिर्फ एक फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ वह भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के संगम को दुनिया के सामने पेश कर सकती हैं।





