नई दिल्ली/रफतार न्यूजः हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें एक्ट्रेस बॉथरूम में कपड़े बदलते हुए नजर आई थी। इसके बाद उनका एक ऑडियो भी लीक हुआ और उस ऑडियो में उर्वशी अपने मैनेजर को वायरल वीडियो के मामले पर फटकार लगा रहीं थी। लेकिन ये न तो वीडियो लीक था और न ही ऑडियो लीक था बल्कि ये सबकुछ उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए एक PR स्टंट था।
उर्वशी रौतेला, विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबरॉय स्टारर फिल्म घुसपैठिया का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। जिसमें उर्वशी रौतेला का वायरल वीडियो बॉथरूम वाला सीन नजर आ रहा है, जिसकी कुछ दिनों से चर्चा हो रही थी। हालंकि, लोग ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भी वायरल वीडियो से मिलता-जुलता है जिसमे आज की युवा पीढ़ी इंटरनेट की तरफ भागती हुई नजर आ रहीं है और एक साइबर अपराधी एक लड़की की वीडियो वायल करने की धमकी दे रहा हैं।
ट्रेलर मे विनीत कुमार सिहं उर्वशी रौटेला के हस्बैड और एक पुलिस का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अक्षय ओबेरॉय एक साइबर अपराधी का किरदार निभा रहे हैं।
ट्रेलर में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार सिहं के बीच बहुत से एक्शन सीन नजर आ रहे हें। अक्षय ओबेरॉय विनीत कुमार सिहं को उनकी वाइफ उर्वशी रौतेला का वीडियो वायल करने की धमकी देते हैं।
पूरी कहानी फोन टैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही हैं और ये कहानी उन लोगो के बारे है जो जाने-अंजाने मे फोन टैपिंग के दलदल में फंस जाते हैं।
ट्रेलर करीबन 2 मिनट 44 सेकंड का है। जो शख्स (विनीत कुमार सिंह) फोन टैपिंग की छानबीन करता है उसकी वाइफ ही फोन टैपिंग के जाल में फंस जाती हैं। मगर ये दैखना बाकी है कि विनीत कुमार सिंह मामले की छानबीन कैसे करते है और अपनी वाइफ को इस जाल से कैसे बचाते हैं।
फिल्म 9 अगस्त 2024 को रिलिज होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




