नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म Ulajh के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जान्हवी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी से जुड़े सवाल पर कहा कि फिलहाल उनका फोकस करियर पर है और शादी के बारे में सोच नहीं रही हैं।
इस दिन होंगी शिखर और जहान्वी की शादी ?
जान्हवी ने कहा, ‘अभी हम दोनों ही अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं, इन सभी चीजों के लिए हमारे पास बहुत टाइम है।’ इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस के किसी फैंस ने उनके और शिखर के नाम को लेकर एक हैशटैग ‘जस्सी’ का जिक्र किया जिसपर एक्ट्रेस ने कहा नहीं ये मुझे पसंद नहीं है और साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा हैशटैग तो ‘जानह्वर’ होना चाहिए।
कुछ वक्त पहले जान्हवी और राजकुमार राव कपिल शर्मा शो में शामिल हुए थे। इस दौरान कपिल ने उनसे शिखर पहाड़िया से जुड़ा सवाल पूछा था। जिसके जवाब में शिखर से अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए उन्हेंने कहा था, ‘मैं अभी जिस शिखर पर हूं वहां खुश हूं।’ बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि शिखर को जान्हवी के पिता बोनी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर भी खूब पसंद करते हैं।
इस फिल्म को लेकर बिजी है एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी की लास्ट रिलीज़ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ थी। करण शर्मा की इस फिल्म में उनके अपॉजिट राजकुमार राव थे। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘उलझ’ की रिलीज की तैयारी में लगी हुई हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने सुहाना का किरदार निभाया है। इसके अलावा वो जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ में भी नजर आएंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




