back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणबीर की रामायण पर भड़की टीवी की सीता दीपिका चिखलिया, बोलीं- ग्रंथों से नहीं होनी चाहिए छेड़छाड़

टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने फिल्म 'रामायण' को लेकर अपनी राय बताई है उन्होंने कहा है कि धार्मिक ग्रंथो के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘रामायण’ शुरू से ही विवादों का सामना कर रही है। फिल्म बनने से पहले ही लोग आपत्ति जाता रहे हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में रामायण को लेकर कई फ़िल्में और कई सीरियल बनाए गए हैं। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर दीपिका चिखलिया ने बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि, लोग बार-बार रामायण को बना रहे है और गड़बड़ी कर रहें है। फिल्म रामायण नीतीश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म है जिसे लेकर दीपिका ने कई सवाल उठाए हैं और निराशा भी जताई है।

आदिपुरुष का दिया एग्जांपल

एक्ट्रेस ने अपनी राय रखते हुए यह बताया है कि, मैं उन लोगों से निराश हूं जो बार-बार रामायण बना रहे हैं। मुझे नहीं लगता की ऐसा करना चाहिए क्योंकि लोग गड़बड़ कर रहे हैं। जब भी रामायण बनाई जाती है तो लोग चाहते हैं कि इसमें कुछ नया किया जाए जैसे की कहानी को एक नया एंगल देना, एक नई दिशा देना। एक्ट्रेस दीपिका ने आदिपुरुष का उदाहरण लेकर बताया कि, फिल्म ‘आदिपुरुष’ में कृति सनोन की साड़ी और सैफ अली खान का रावण का किरदार बहुत लग रहा ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि डायरेक्टर कुछ अलग करना चाहते थे। इस तरह से क्रिएटिविटी के चक्कर में धार्मिक से छेड़छाड़ हो रही है।

अन्य चीजों पर बन सकती है कहानी

दीपिका ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, धार्मिक ग्रंथो से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए इसके अलावा और भी कहानी है जिस पर बात की जा सकती है। इसके अलावा देश के कई स्वतंत्रता सेनानी है और भी कई कहानियां है जिसके बारे में बताया जा सकता है। इतिहास में स्वतंत्रता के लिए वीरता पूर्वक लड़ने वाले गुमनाम नायक है जिनके बारे में लोगों को बताया जा सकता है। रामायण ही क्यों ?

शुरू है रामायण की शूटिंग

बता दें कि, दीपिका ने रामानंद सागर की रामायण में माता-पिता का किरदार निभाया है जो लोगों को बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस नहीं अभी बताया कि उन्होंने सीता के किरदार के लिए बेहतरीन ऑडिशन दिया जिसे काफी सराहा गया। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस समय सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में मां का किरदार निभा रही है। बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग भी दोबारा शुरू हो चुकी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के समय कई ऐसे कई मशहूर सितारे हैं जो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵