back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arun Govil Birthday: राम के किरदार ने एक्टर को दिलाई लोकप्रियता, लेकिन फिर भी नहीं मिला फिल्मों में काम

अभिनेता अरुण गोविल आज अपना अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए 'रामायण' में राम का किरदार निभाने को लेकर उनसे जुड़े दिलचस्‍प किस्‍सा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के फेमस एक्‍टर अरुण गोविल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 80 के दशक में टीवी सीरियल रामायण में ‘राम’ के किरदार ने इस अभिनेता को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाई है। उनकी फैन फॉलोइंग उस समय से है जब कम लोगों के घर पर टीवी थी। अभिनेता अरुण गोविल आज अपना अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्‍प किस्‍से। 

अभिनेता ने छोड़ दिया था सिगरेट पीना 

अभिनेता ने एक और किस्से को याद करते हुए बताया कि शुरूआत में शूटिंग के दौरान वे खूब सिगरेट पीते थे। उन्‍हें याद है कि हमेशा की तरह उस दिन भी वे परदे के पीछे कुर्सी डालकर चुपचाप सिगरेट पी रहे थे, तभी कुछ लोग आकर दक्षिण भारतीय भाषा में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर देते हैं। चूंकि मुझे उनकी भाषा समझ नहीं आई थी तो एक आदमी को बुलाकर पूछा कि ये लोग क्‍या कह रहे हैं। तब उसने बताया कि ये सभी लोग मुझे गाली दे रहे थे। वे लोग कह रहे थे आपको आपको भगवान समझते हैं और आप इस तरह के काम करते हैं। उस दिन के बाद से मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था। 

फिल्मों के लिए निर्माता अप्रोच नहीं कर पाए

अभिनेता गोविल ने एक अन्‍य किस्‍से को याद करते हुए बताया कि रामायण के दौरान उन्‍हें पैसा कमाने के कई ऑफर मिले थे। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से भी मना कर दिया था। क्‍योंकि वे राम के रोल को एक जिम्मेदारी मानते थे। इतना ही नहीं राम के किरदार के कारण मैं इतना फेमस था कि खुलेआम बाहर कहीं भी घूम नहीं सकता था। अरुण गोविल ने बताया था, राम की भूमिका करके इतना फेमस हो गया था कि किसी ओर रोल के लिए मुझे निर्माता अप्रोच नहीं कर पाए। निर्माताओं को लगता था कि मुझे कमर्शियल फिल्म में देखना पब्लिक को अच्छा नहीं लगेगा। इस कारण उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गई थी।क्योंकि उस समय लोगों के मन में उनकी छवि राम जैसी मन गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं राम के किरदार के कारण उनका खुलेआम घूमना भी मुश्किल हो गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'रामायण'(Ramayana) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अहम रोल है। इस फिल्म में रणबीर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵