नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें लोग उनके अपने नाम से नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन नाम से पहचानते हैं। इन टीवी एक्ट्रेसेस को लोग देखना भी पसंद करते हैं। टीवी इंडस्ट्री में इनका राज चलता है। टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में निया शर्मा से लेकर श्वेता तिवारी तक शामिल हैं। आज जानेंगे की यह अभिनेत्रियां इन दिनों क्या कर रही हैं।
निया शर्मा
टीवी की टॉप एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में सीरियल काली-एक अग्निपरीक्षा से की थी। इसके बाद उन्हें ‘एक हजारों में मेरी बहना है, ‘बहनें, ‘जमाई राजा, ‘इश्क में मरजावां, ‘सुहागन चुड़ैल, नागिन जैसे तमाम सुपरहिट टीवी शो में देखा गया। फिलहाल निया शर्मा कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ में नजर आई थीं।
श्वेता तिवारी
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हर घर में पसंद किया जाता है। श्वेता तिवारी को एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी में प्रेरणा शर्मा के किरदार से पापुलैरिटी मिली थी। उन्होंने इस सीरियल में लंबे समय तक काम किया था और लोगों के दिलों में राज किया। श्वेता तिवारी फिलहाल किसी प्रोजेक्ट पर नजर नहीं आ रही है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही वह अपनी फिटनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।
साक्षी तंवर
टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी एकता कपूर के सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से फेमस हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने पार्वती के किरदार से लोगों के बीच पहचान बनाई। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी पहचान बनाई है साल 2006 में फ़िल्म ‘ओ रे मनवा’ से डेब्यू किया था। साक्षी ने फिल्म दंगल में भी आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं ‘ में भी राम कपूर के साथ नजर आई थीं। साक्षी तंवर की वेब सीरीज शर्मा जी की बेटी 24 जून 2024 को रिलीज हुई थी।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट को टीवी सीरियल ‘शाका लका बूम बूम’ से पापुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस ने 10 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। इस सीरियल के बाद उन्होंने ‘कसौटी ज़िंदगी की’, ‘दिल मिल गए’, ‘बेहद’, ‘बेपनाह’, ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘कुसुम’, ‘कार्तिका’, ‘कहीं तो होगा’, ‘संगम’ जैसे शोज में काम किया था। फिलहाल अभी जेनिफर विंगेट करण वाही के साथ एक वेब शो की शूटिंग कर रही हैं। सीरीज में दो बहनों की कहानी को दिखाया जाएगा। फिलहाल अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
सनाया ईरानी
सनाया ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ से की थी। लेकिन उन्हें पापुलैरिटी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने खुशी कुमारी गुप्ता का किरदार निभाया था जो एक चुलबुली लड़की होती है। खुशी का यह शो देखने के बाद लोग उन्हें बेहद पसंद करने लगे और एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री पर वह राज करने लगीं। फिलहाल सनाया ईरानी पर्दे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही वह परिवार के साथ समय बिताती हुई नजर आती हैं।
मौनी रॉय
टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शामिल मोनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इसके अलावा उन्हें सीरियल ‘नागिन’ से खास पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री पर तो राज किया ही है लेकिन बॉलीवुड में भी कई फिल्में कर चुकी हैं। इसमें गोल्ड’, ‘मेड इन चाइना’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, और ‘वेले’ शामिल है। मौनी रॉय फिल्म ‘सलाकार’ में नजर आने वाली है जो साल 2025 में ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से की थीं। लेकिन एक्ट्रेस को पापुलैरिटी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने नायरा का किरदार निभाया था जिसे लोग अभी भी याद करते हैं। शिवांगी जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जो शूटिंग के दौरान की थी। फिलहाल अभी यह सामने नहीं आया है कि वह किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
दृष्टि धामी
टीवी इंडस्ट्री की मधुबाला यानी दृष्टि धामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में सीरियल ‘दिल मिल गए’ से की थी। दृष्टि धामी को टीवी सीरियल मधुबाला से खास पहचान मिली थी। शो को लोगों ने बहुत पसंद किया था इसमें एक्ट्रेस का मधुबाला का किरदार आज भी यादगार है। दृष्टि धामी एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक मॉडल और डांसर भी हैं। दृष्टि धामी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने 2024 में बेटी को जन्म दिया था तब से लेकर अभी तक वह अपनी पेंटिंग टाइम को इंजॉय कर रही हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी
दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने विद्या प्रताप सिंह और दिव्या शुक्ला की दोहरी भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस को टीवी इंडस्ट्री में असली पहचान टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। आज भी लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। दिव्यंका त्रिपाठी फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर रही हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।




