नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस है उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में दी हैं। जहां एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर थीं अब उनकी नई फिल्म ने सभी का ध्यान बटा दिया है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘ककुड़ा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।
क्या है फिल्म की कहानी
ट्रेलर देखने के बाद फिल्म में लोगों को सबसे बेहतरीन पार्ट यह लग रहा है की सोनाक्षी, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की तिगड़ी फिल्म में रंग जमाने वाली है। फिल्म ‘ककुड़ा’ के ट्रेलर में आप देखेंगे कि रितेश देशमुख के कुछ कॉमेडी डायलॉग है, जिसे सुनने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। फिल्म की कहानी रटौदी के राज और ककुड़ा के श्राप पर आधारित है।
मंगलवार के दिन होती है अजीबोगरीब घटना
ककुड़ा एक ऐसी फिल्म है जिसमें आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। खासकर मंगलवार को शाम 7:15 पर यहां घटनाएं घटती है। रटौदी गांव के लोग अपने घर का एक छोटा दरवाजा खोल कर रखते हैं, क्योंकि भूत आता है। घर का दरवाजा खुला रखना लोगों की मजबूरी है जो लोग ऐसा नहीं करते उनकी मौत हो जाती है।
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, साकिब सलीम फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के मंगेतर का किरदार निभा रहे हैं। दूसरी तरफ रितेश देशमुख भूत भगाने का रोल निभा रहे हैं। फिल्म ‘ककुड़ा’ का डायरेक्शन आदित्य सरपोडकर कर रहे हैं। फिल्म को लेकर यह बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि यह सिनेमाघर में ना रिलीज होकर ओटीटी पर दस्तक देगी। फिल्म को 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज की जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




